अजमेर की गंज थाना पुलिस ने पुष्कर रोड स्थित जिम के बाहर दो गुटों में हुए झगडे़ में होटल व्यवसायी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी दयानन्द कॉलोनी रामनगर निवासी दिनेश पमनानी (27), पन्नीग्राम चौक शोरग्रान मोहल्ला निवासी समीर अहमद (27), त्रिपोलिया गेट चौकी के पास रहने वाले साहिल अनवर (26) और होटल शोभराज के पीछे किशन गुरनानी मोहल्ला निवासी अदनान हुसैन (26) है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को नामजद करते हुए होटल व्यवसायी दिनेश पमानानी, अहमद, अनवर व अदनान को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह है मामला हाथीभाटा निवासी शिवशंकर शर्मा ने 26 अप्रेल को रिपोर्ट देकर बताया था कि वह पुष्कर रोड स्थित डी-फिटनेस जिम में नियमित जाता है। 25 अप्रेल को जिम में उसकी होटल व्यवसायी दिनेश पमनानी से कहासुनी हो गई। जिसके बाद पमनानी ने अपने साथियों को बुलाकर जिम के बाहर मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। समीर, साहिल, अदनान ने धारदार हथियार बुक्का से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। 'जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रकरण दर्जकर अनुसंधान शुरू किया। … पढें ये खबर भी…. पुरानी रंजिश में युवक पर छुरे से हमला, 2 घायल:फोन पर विवाद के बाद जिम के बाहर किया अटैक, घटना के बाद आरोपी फरार अजमेर के गंज थाना क्षेत्र स्थित बाड़ी नदी के पास शनिवार देर रात दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुराने विवाद को लेकर हुए झगड़े में दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक के सिर पर गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पूरी खबर पढें