अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित होटल सम्राट में शनिवार देर रात खाने-पीने के बिल को लेकर ग्राहक और होटल स्टाफ के बीच मारपीट हो गई। मारपीट इतनी बढ़ी कि होटल के अंदर से दोनों पक्ष एक दूसरे को पीटते हुए सड़क पर ले आए। सूचना पर कोतवाली, क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली सीआई अनिल देव कल्ला ने बताया कि पुलिस ने आठ लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। होटल के मैनेजर दीपक मोहन का आरोप था कि उदय गुप्ता होटल में आया। उसने बताया कि उसे बाहर से खाने की चीजें होटल में नहीं लाने दी जा रही जबकि दूसरों को छूट दी जा रही है। इस पर बहस के बाद कहासुनी हो गई। उदय ने अपने परिचितों को बुला लिया, जिन्होंने आते ही होटल स्टाफ से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दीपक और होटल स्टाफ के तीन लोग घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष के नकुल खंडेलवाल ने बताया कि उसका भाई नमन और पड़ोसी उदय गुप्ता से होटल कर्मचारियों ने मारपीट की। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। ……… पढें ये खबर भी…. बीसलपुर परियोजना-आज रात से 30 घंटे का शटडाउन:जानिए-अजमेर, ब्यावर सहित किन कस्बों में होगी 2 दिन सप्लाई प्रभावित बीसलपुर-अजमेर-पुष्कर पेयजल परियोजना में आज (रविवार) रात 12 बजे से 14 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक 30 घंटे का शटडाउन रहेगा। इस वजह से 13 और 14 अप्रैल को लगभग 60 एमएलडी पानी कम मिलेगा। पूरी खबर पढें