अजमेर में विवाहिता से गैंगरेप और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले में अपने पति समेत 7 रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोपियों पर अश्लील वीडियो बनाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संतान नहीं होने पर मारपीट की पीड़िता ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 2022 में हुई थी। उसके बाद उसके कोई संतान नहीं हुई तो उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और मारपीट की। बाद में तांत्रिक को बुलाकर नेगेटिव एनर्जी बताई और मंदिर ले जाकर उपाय भी किए। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने आंखों पर पट्टी बांधकर नशीला पदार्थ पिलाया। नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए अश्लील वीडियो बेहोशी की हालत में ससुराल के कमरे में ले जाकर रिश्तेदारों ने सामूहिक रेप कर वीडियो बनाया और परिवार को जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने मोबाइल, आधार कार्ड, एजुकेशन सर्टिफिकेट, मार्कशीट, एटीएम, बैंक डायरी सब अपने पास रख लिए। पिछले 7 मई से वह पीहर में रह रही हैं। आरोपियों ने 29 सितम्बर को भाई व पिता को जान से मारने व फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। मामले की जांच सीओ सत्येन्द्रसिंह नेगी को सौंपी गई है। ………. पढें ये खबर भी… ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर डकैती मामले में एक और गिरफ्तार:तीन करोड़ के जेवरात बरामद, अब तक 8 अरेस्ट, तीन रिमांड पर नसीराबाद महेश विहार कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट व्यापारी के घर डकैती के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। अब तक करीब 3 करोड़ रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए जा चुके हैं। वारदात में इस्तेमाल दो वॉकी-टॉकी (वायरलेस सेट) तथा रैकी के लिए प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की। पूरी खबर पढें