अजमेर में धोखाधड़ी के 2 मामले सामने आए हैं। पहले मामले में मकान का निर्माण और छत भराई का काम करने के नाम पर ठेकेदार ने 1.50 लाख रुपए ले लिए, लेकिन काम शुरू नहीं किया। वहीं, दूसरे मामले में ऑनलाइन इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 1.07 लाख रुपए की ठगी की गई। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 1. पहला मामला: मकान की छत भराई के नाम पर 1.50 लाख रुपए लिए हरिभाऊ नगर थाना क्षेत्र में मकान बनवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता परमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि आरोपी सलीम मकान बनाने का काम करता है। उसके मकान का निर्माण कार्य करवाने के लिए दोनों के बीच सहमति हुई थी। इसके लिए 30 जून 2026 को स्टाम्प भी लिया गया था। आरोपी के कहने पर ऑनलाइन ट्रांसफर किए पैसे शिकायत के अनुसार, मकान की छत भराई के लिए ठेकेदार ने 1.50 लाख रुपए मांगे। इसके बाद 21 अगस्त को आरोपी के कहने पर उसके बेटे के खाते में फोन-पे के जरिए 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 22 और 27 अगस्त को भी 50-50 हजार रुपए दिए गए। इस तरह कुल 1.50 लाख रुपए लेने के बाद भी ठेकेदार ने मकान की छत भराई का काम नहीं किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रुपए लेने के बाद आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2. दूसरा मामला: इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 1.07 लाख रुपए की ठगी हरिभाऊ नगर थाना क्षेत्र में भी ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता हेमानी ने पुलिस को बताया कि उसे इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ऑनलाइन माध्यम से ठगी का शिकार बनाया गया। शिकायत के अनुसार, पीड़ित से ऑनलाइन इंश्योरेंस पॉलिसी का लालच देकर 1.07 लाख रुपए की राशि हड़प ली गई। मामले में साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।