अजमेर मंडल के अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जवाली और रानी स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 633 और 634 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कई रेल सेवाएं रद्द, मार्ग परिवर्तित या रीशेड्यूल की गई हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य के कारण रेल सेवाएं प्रभावित होंगी। रद्द की गई रेल सेवा गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस, जो 23 और 24 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी, शामिल है। इसी तरह, गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस, 24 और 25 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी। कई रेल सेवाओं के मार्ग में परिवर्तन गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा, जो 23 अप्रैल 2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वडोदरा होकर संचालित होगी। यह ट्रेन भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच और मंदसौर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा (23 अप्रैल 2026 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान) और गाड़ी संख्या 20694, बेंगलुरु-जोधपुर रेलसेवा (22 अप्रैल 2026 को बेंगलुरु से प्रस्थान) परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर चलेंगी। ये ट्रेनें पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर और समदड़ी स्टेशनों पर रुकेंगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा, जो 23 अप्रैल 2026 को हडपसर से प्रस्थान करेगी, वह भी महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित होगी और पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर तथा समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। कुछ रेल सेवाएं रीशेड्यूल गाड़ी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा, जो 24 अप्रैल 2026 को गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट की देरी से चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा, जो 24 अप्रैल 2026 को साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से रवाना होगी।