अजमेर शहर के नाका मदार स्थित ज्ञानोदय नगर में शुक्रवार दोपहर मोटर पार्ट्स और लोहे के स्क्रैप के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में रबड़ के पुराने टायर रखे हुए थे। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना के अलवर गेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि आग आसपास के अन्य रिहायशी और व्यावसायिक परिसरों तक नहीं पहुंची। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोदाम संचालक के अनुसार आग से कुछ पुराने टायर ही जले हैं और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियां अग्निशमन कर्मचारी मुकेश ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को नाका मदार क्षेत्र में स्क्रैप गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल विभाग ने तत्काल 3 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया। दमकलकर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के परिसरों तक लपटें पहुंचने का खतरा टल गया। गोदाम संचालक बोले- कुछ पुराने टायर ही जले गोदाम संचालक अजय जैन ने बताया कि नाका मदार के ज्ञानोदय नगर में मोटर पार्ट्स और लोहे के स्क्रैप का किराए का गोदाम है। यहां रबड़ के टायर रखे हुए थे। किसी चिंगारी से टायरों में आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ है। केवल कुछ पुराने टायर जले हैं।