अजमेर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने टूटी सड़कों, जाम सीवर लाइन और बंद नालियों जैसी समस्याएं ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत भी मिली है। जोन्स गंज में बंद स्ट्रीट लाइटों की समस्या दूर करवाई गई, जबकि केसरी कॉलोनी में दीवारों पर लगे पोस्टर हटाकर उन पर पेंट करवाया गया। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर लक्ष्मी नारायण शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' जोन्स गंज से प्रदीप कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले दो दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे रात के समय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर लक्ष्मी नारायण शर्मा ने इसका समाधान करवाया। समस्या का समाधान करवाने के लिए लक्ष्मी नारायण शर्मा को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। केसरी कॉलोनी में दीवारों से पोस्टर हटाकर करवाया पेंट केसरी कॉलोनी से सुनील गुर्जर ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में जगह-जगह दीवारों पर पोस्टर और स्टीकर लगाए गए हैं। इससे दीवारें खराब दिखाई दे रही थीं। समस्या सामने आने के बाद पोस्टर हटवाए गए और दीवारों पर पेंट करवाया गया। इससे क्षेत्र की दीवारें साफ-सुथरी दिखाई देने लगीं। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... प्रगति नगर रोड पर गहरे गड्ढों से आवागमन में परेशानी हरिभाऊ उपाध्याय नगर की प्रगति नगर रोड से अंजू जांगिड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से हादसे का खतरा भी बना रहता है। लोगों को राहत देने के लिए सड़क के गड्ढे भरवाना जरूरी है। चिश्ती नगर में सीवर लाइन चोक होने से लोग परेशान चिश्ती नगर से जय सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में सीवर की पाइपलाइन चोक है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए सीवर लाइन की सफाई करवाकर पानी की निकासी सुचारू करना जरूरी है। हाथीखेड़ा में फॉयसागर रोड पर पुलिया टूटी, आवागमन प्रभावित हाथीखेड़ा से मुकेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि फॉयसागर रोड पर पुलिया टूटी हुई है। इसके कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। पुलिया की मरम्मत नहीं होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग को जल्द इसकी मरम्मत करवानी चाहिए। माकड़वाली रोड पर नाली ब्लॉक होने से जमा हुई गंदगी माकड़वाली रोड से डॉ. महेंद्र कोठारी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में नाली ब्लॉक है, जिसके कारण गंदगी जमा हो गई है। नाली की सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र में नियमित सफाई करवाकर नाली को सुचारू करना जरूरी है।टय 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. लक्ष्मी नारायण शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':दरगाह बाजार में नालियों की सफाई नहीं होने से परेशानी 2.जेईएन सांवरलाल जाट बने 'स्टार ऑफिसर':जीवन दीप कॉलोनी में सीवरेज लीकेज की समस्या दूर 3. ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:सैटेलाइट अस्पताल के दवा काउंटर पर बुजुर्ग परेशान, अधूरा निर्माण कार्य बना समस्या 4.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 5.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 6. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 7.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 8. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 9.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 10.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें