अजमेर के जयपुर रोड पर भुणाबाय क्षेत्र में बुधवार रात को चलती वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया। वैन में सवार दो-तीन टूरिस्ट लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना देर रात करीब काकरिया चौराहे पर हुई। यह जगह पेट्रोल पंप से महज 10 से 20 मीटर की दूरी पर है। सूचना पर पहुंची 2 दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। अब देखें घटना की तस्वीरें..... वैन में अचानक धमाके होने लगे, कूदकर बचाई जान वैन ड्राइवर समीर मोहम्मद ने बताया कि वह पर्यटकों को लेकर किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड गया था। वहां से वापस अजमेर लौटते समय वैन की एलपीजी गैस खत्म होने से गाड़ी बंद हो गई। इसके बाद गाड़ी में पेट्रोल डाला तो अचानक आग लग गई। आग लगते ही वैन में सवार सभी पर्यटक और ड्राइवर तुरंत बाहर निकल गए और अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद वैन में धमाके होने लगे। करीब आधे घंटे में पूरी वैन जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन में आग लगते ही पास स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन लपटें तेज होने के कारण आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। कुछ ही देर में आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद सूचना पर नगर निगम की दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाई। हादसे में वैन पूरी तरह जल गई। --- ये खबर भी पढ़ें.. जयपुर के पुरोहितजी का कटला अग्निकांड में एक्शन:दो अफसर सस्पेंड, प्रत्यक्षदर्शी बोला- बरामदे में रखे सामान से फैली थी आग जयपुर में पुरोहितजी का कटला में अग्निकांड में प्रशासनिक लापरवाही सामने आने के बाद डीएलबी विभाग ने दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)