ग्राम पंचायत चुनाव से पहले धानोठी छोटी गांव में मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। सरपंच पद के दावेदार महिपाल जाट ने गांव के कई लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार महिपाल पुत्र ओमप्रकाश ने रिपोर्ट में बताया कि वह 5 नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव में सरपंच पद का प्रत्याशी है। गांव में जनसंपर्क कर रहा था। इसी दौरान गांव की मुख्य गली में हरियाणा पुलिस की टीम हथियार सप्लाई के एक मामले में एक व्यक्ति को पकड़े हुए थी। वहां से गुजरते समय कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और हरियाणा सीआईए पुलिस को बुलाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रिपोर्ट में जगदीश, मुकेश, कैलाश, मुकेश, राजपाल, सुरेंद्र, सोमवीर, भागीरथ, विक्रम, अमित, सुमित, कुलदीप, रुघवीर, राजवीर, सतीश, अनिल व 8-10 अन्य के शामिल होने का आरोप लगाया है। परिवादी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसे और उसके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी। उसने कुछ लोगों पर चुनाव में अवैध हथियारों से जुड़े गिरोह को बुलाने का आरोप भी लगाया है।