दीपावली महोत्सव को लेकर शहर में भीड़भाड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन और ट्रैफिक व्यवस्था की गाइडलाइन जारी की है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी (IPS) ने बताया कि शहर में 9 नवंबर तक दीपावली पर्व के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। शहर के मुख्य बाजारों में 6,7 व 8 नवंबर को दुपहिया वाहन भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे। गुरुवार शाम तक ही दुपहिया वाहनों को जाने की छूट है। शुक्रवार से यह बंद हो जाएंगी। व्यापारियों और आमजन की सुविधा के लिए पार्किंग और सामान लाने-ले जाने के समय को लेकर भी विशेष दिशानिर्देश तय किए गए हैं।