अलवर शहर के विवेकानंद नगर 2/20 वाली गली में एक युवक बड़ा पत्थर उठा बुजुर्ग की तरफ मारने दौड़ा। फिर दो-तीन जनों ने आकर एक साइड के पत्थर उठा दूसरी साइड फेंकने लगे। बुजुर्ग दंपती घर के अंदर से बोलते रहे कि ऐसा क्यों करते हो। तब वहां खड़ी युवती ने जवाब दिया कि आप लोग मनमर्जी करते हो। यह पूरा घटनाक्रम एक वीडियो के जरिए सामने आया है। इसी जगह पर एक दिन पहले कलेक्टर के आदेश पर अतिक्रमण हटाने टीम पहुंची थी। उसके बाद देर शाम को दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई। तब बुजुर्ग ने कह दिया था किवे भी कलेक्टर महोदय का इलाज जानते हैं। इस तरह ये दोनों वीडियो सामने आए हैं। जबकि यहां पूरा मामला अतिक्रमण का है। छोटी गली है। गली में कूलर लगता है और कार खड़ी होती है। बुजुर्ग दंपती का कहना है कि उनको आए दिन धमकी दी जाती है। दो दिन पहले कलेक्टर को शिकायत दी, अतिक्रमण हटाने टरीम पहुंची दो दिन पहले विवेकानंद नगर 2/20 मकान वाली गली में अतिक्रमण हटाने की शिकायत अलवर कलेक्टर को जनसुनवाई में की गई। उससे पहले भी कई बार शिकायत की थी। जिसके कारण कलेक्टर ने तुरंत यूआईटी अधिकारियों को भेजा। यहां आने पर देानों पक्षों को समझाया गया। देर शाम को पुलिसकर्मी भी पहुंचे। तब भी दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी हुई थी। दिन में यूआईटी के दस्ते ने रास्ते से कूलर व कार को हटाया था। लेकिन कुछ ही घंटे के बाद कूलर भी वहीं पर लगा दिया गया। दूसरे वीडियो में पत्थर उठा बुजुर्ग की तरफ दौड़ा अब एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक बड़ा पत्थर उठा बुजुर्ग की तरफ दौड़ा। बुजुर्ग अपने घर के अंदर दीवार के पास खड़ा था। जब बुजुर्ग ने कहा कि क्या बीमारी है भाई। तभी युवक पत्थर उठा बुजुर्ग की तरफ दौड़ता है। फिर बुजुर्ग महिला बोलती है कि तुम्हे कुछ कह नहीं रहे हैं। फिर भी। इसके बाद बाहर खड़ी युवती ने कहा कि तरीके से काम करो। दादागिरी नहीं चलेगी। इस पूरे मामले में यूआईटी के तहसीलदार मानवेंद्र जायसवाल का कहना है ये दोनों पक्षों के आपसी झगड़े का मामला है। फिर भी अतिक्रमण को हटाया जाएगा। बुजुर्ग बोला-हम भी इलाज जानते हैं कलेक्टर महोदय का:UIT टीम ने अतिक्रमण हटवाया, 1 घंटे बाद फिर लगा दी कूलर-कार