अलवर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गए। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इसमें अलवर की रामगढ़, कठूमर, मुबारिकपुर, खेड़ली, गोविंदगढ़ और रैणी पंचायत समिति शामिल हैं। इनमें 205 ग्राम पंचायत हैं। यहां पंचायत समिति सदस्य के 112 वार्ड हैं, जबकि जिला परिषद सदस्य के 19 वार्ड हैं। जहां पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए वोटिंग होगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को सरपंच और पंच के चुनाव होंगे। अलवर जिला परिषद की 39 सीटों पर कुल 133 उम्मीदवार हैं। वहीं जिले की पंचायत समिति की 112 सीटों पर 420 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं। पहले चरण में अलवर जिला परिषद की केवल 19 सीटों पर चुनाव होंगे। सरपंच और पंच पदों के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। पहले चरण में जिला परिषद में 19 वार्डों में वोटिंग रामगढ़, मुबारिकपुर, रैणी पंचायत समिति, कठूमर, खेड़ली-सौंखर और गोविंदगढ़ पंचायत समितियां क्षेत्र में जिला परिषद के पहले चरण के मतदान होंगे। बाकी शेष 5 पंचायत समितियों में दूसरे चरण में चुनाव होंगे। जिला परिषद के कुल 39 वार्ड हैं। इनमें 133 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में 19 जिला परिषद सदस्य और दूसरे चरण में 20 जिला परिषद सदस्यों के लिए वोटिंग होगी। पिछली बार अलवर जिले में 20 लाख वोटर थे पिछले चुनाव में अलवर जिला बड़ा था। अब अलवर में से खैरथल-तिजार नया जिला बन चुका है। इसके अलावा बानसूर और बहरोड़ क्षेत्र भी कोटपूतली बहरोड़ जिले में चला गया। पुराने अलवर जिले में पिछली बार कुल मतदाता 20 लाख 1 हजार 766 वोटर थे। इनमें पुरुष 10 लाख 63 हजार 225 और महिला वोटर 9 लाख 38 हजार 538 थे। थर्ड जेंडर केवल 3 थे। पिछली बार कुल मतदान प्रतिशत 62.71% रहा अलवर में पिछली बार पंचायत चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 62.71 प्रतिशत था। इसमें महिलाओं को मतदान 64.11% पुरुष प्रतिशत 61.47% रहा था।