अलवर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज 5 पंचायत समितियों के 109 सदस्यों और जिला परिषद के 20 सदस्यों के लिए वोटिंग हुई। इस दौरान श्रीचन्दपुरा मतदान केंद्र पर एक बुजुर्ग को सांस लेने में परेशानी हुई तो बेसुध हो गए। राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ढिगावडा में फर्जी मतदान का मामला सामने आया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चला। शाम 6 बजे तक जिले में 68.21% मतदान किया गया। इस दौरान राजगढ़ में सबसे कम 60.29% और उमरैण में सबसे ज्यादा 73.49% मतदान हुआ। अलवर में मतदान की स्थिति 451 प्रत्याशी मैदान में पंचायत समिति सदस्य के 109 वार्डों में 451 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि जिला परिषद के 20 वार्डों में 73 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। जिला परिषद के 19 वार्डों में पहले चरण में मतदान हो चुका जिला परिषद के अलवर में कुल 39 वार्ड हैं। इनमें से पहले चरण में 19 वार्डों के लिए मतदान हो चुका है। अब दूसरे चरण में शेष 20 वार्डों में वोट डाले जा रहे हैं।