अलवर जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 205 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामाकंन हुए। अब दोपहर 3 बजे बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। शनिवार को सरपंच व पंच के लिए वोटिंग होगी। अलवर में पहले चरण में 6 पंचायत समितियों में चुनाव हैं। जहां एक दिन पहले गुरुवार को 112 पंचायत समिति सदस्य व 19 जिला परिषद सदस्य के लिए वोट डाले जा चुके हैं। अलवर जिले में रामगढ़, गोविंदगढ़, कठूमर, मुबारिकपुर, रैणी व खेड़ली सौंखर में 205 ग्राम पंचायत हैं। जहां पंच व सरपंच के चुनाव होने हैं। एक दिन पहले यहां 19 जिला परिषद सदस्य व 112 पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग हो चुकी हैं। खास बात यह है कि पंच सरपंच के चुनाव का परिणाम शनिवार को ही सामने आ जाएगा। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। उसके बाद वोटों की गिनती होगी। देर रात तक परिणाम आएगा। जहां वोटर की संख्या कम हैं वहां जल्दी परिणाम आ सकते हैं। जिला: अलवर सभी 11 पंचायत समितियों कुल 390 ग्राम पंचायत