मुंबई के कांदिवली इलाके में एक व्यक्ति ने 76 साल की महिला की सोने की चेन छीन ली। आरोपी डिलीवरी बॉय बनकर बिल्डिंग में आया था। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम अरुणा अनिलकांत रुपाणी है। वह उमन सोसाइटी में अपने फ्लैट के बाहर लिफ्ट के पास खड़ी थीं। तभी एक वह व्यक्ति उनके पास आया। वह बार-बार उनसे किसी का पता पूछ रहा था। जैसे ही महिला अपने फ्लैट की ओर मुड़ीं, उसने उनकी सोने की चेन छीन ली। महिला ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी चेन लेकर भाग गया। घटना की 4 तस्वीरें… पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांदिवली पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर करण कवाले ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।