अलवर में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। देर रात से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कुछ देर बाद थम गई। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे और सुबह करीब 8:30 बजे एक बार फिर बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। आज सुबह से ही सूरज के दर्शन नहीं हुए। रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश और बादलों के कारण मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। तापमान में गिरावट आने से दिन में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिनभर छाए रह सकते हैं बादल, बारिश की संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 अक्टूबर को अलवर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। सुबह से बने मौसम के हालात के बीच दिन में भी बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश का असर देखने को मिलेगा। शुक्रवार को भी बारिश और बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को भी अलवर में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ऐसे में अगले दो दिन मौसम में ठंडक बनी रहने के आसार हैं। बारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। 31 अक्टूबर को हल्की बारिश, फिर साफ होगा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अक्टूबर को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 1 नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, जबकि 2 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना जताई गई है। 2 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।