जयपुर के एमआई रोड पर शहर के नए डेस्टिनेशन अमोर बाग की शुरुआत भक्ति संगीत, स्वाद और आत्मीय आतिथ्य के साथ हुई। यहां हुए ‘डिवाइन बिगिनिंग’ कार्यक्रम में 150 से अधिक मेहमान शामिल हुए। शाम की शुरुआत भजन जामिंग से हुई, जिसमें भक्ति संगीत के सुरों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। एफबीएस जयपुर वुमन फोरम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मेहमानों ने भजनों के साथ संगीत का आनंद लिया। भक्ति संगीत के मधुर सुरों के बीच अमोर बाग की नई शुरुआत को सकारात्मक और आध्यात्मिक माहौल मिला। मोगरे की खुशबू से हुआ मेहमानों का स्वागत कार्यक्रम में दिवाश्री मोदी, राधिका अग्रवाल और प्रेरणा अग्रवाल ने बताया कि मेहमानों के स्वागत के लिए ताजे मोगरे की खुशबू और विशेष आतिथ्य की व्यवस्था की गई थी। परिसर की साज-सज्जा और सौम्य वातावरण के साथ छोटी-छोटी बारीकियों पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जिससे मेहमानों को अलग अनुभव मिला। कार्यक्रम में संगीत और आध्यात्मिक माहौल के साथ खान-पान भी आकर्षण का केंद्र रहा। मेहमानों के लिए तैयार किए गए फ्यूजन व्यंजनों के खास इंतजाम किए गए। अलग-अलग स्वादों को एक साथ पेश किए गए इस व्यंजन संसार का मेहमानों ने आनंद लिया। स्वादिष्ट भोजन के साथ आतिथ्य ने शाम के अनुभव को और खास बनाया।