स्वास्थ्य विभाग ने जयपुर सीएमएचओ सेकंड डॉ. मनीष मित्तल को एपीओ कर दिया। ​एपीओ के दौरान सीएमचओ को अपनी उपस्थि​ति स्वास्थ्य निदेशालय में देनी होंगी। पिछले दिनों केसर स्वीट्स पर कार्रवाई में देरी करने के मामले पर स्वास्थ्य विभाग ने ये एक्शन लिया है। दरअसल दुर्गापुरा स्थित केसर स्वीट्स से सीएमएचओ टीम ने दुर्गापुरा से जेएलएन मार्ग जाने वाले एसएल मार्ग स्थित केसर स्वीट्स पर 24 अगस्त को छापा मारा था। इस दौरान काजू कतली सहित कई मिठाइयों के सैंपल ​लेकर जांच करवाई थी, जिसमें काजू कतली का सैंपल अनसेफ मिला था। इसके बावजूद भी सीएमएचओ ने इस प्रकरण को करीब डेढ़ माह तक दबाए रखा और केसर स्वीट्स पर कोई एक्शन नहीं लिया। स्वास्थ्य मंत्री तक शिकायत गई तो दुकान सीज की मामला मीडिया में आने के बाद 26 अक्टूबर को दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद भी दुकान से मिठाइयां बेची जा रही थी। दुकान का फूड लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद मिठाई बेचने की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री के स्तर पर हुई तो फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट हरकत में आया और सीएमएचओ जयपुर को मामले पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने टीम को भेजकर केसर स्वीट्स की दुकान पर ताला लगाकर उसे सीज करवाया। इस पूरे प्रकरण में डॉ मनीष मित्तल की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए सरकार ने उन पर एक्शन लेकर उन्हें सीएमएचओ पद से हटाकर एपीओ कर दिया। यह खबर भी पढ़ें… जयपुर में केसर स्वीट्स की दुकान सीज:लाइसेंस सस्पेंड के बाद भी बेच रहे थे मिठाइयां; डेढ़ महीने पहले काजू कतली का सैंपल मिला था अनसेफ जयपुर में केसर स्वीट्स की दुकान को सीएमएचओ टीम ने शुक्रवार को सीज कर दिया। सीएमएचओ टीम ने दुर्गापुरा से जेएलएन मार्ग जाने वाले एसएल मार्ग स्थित केसर स्वीट्स पर 24 अगस्त को छापा मारा था। इस दौरान काजू कतली सहित कई मिठाइयों के सैंपल ​लेकर जांच करवाई थी, जिसमें काजू कतली का सैंपल अनसेफ मिला था। पढ़ें पूरी खबर