बांसवाड़ा| सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार करने की शिकायत पर पशुपालन विभाग ने बांसवाड़ा में कार्यरत गणक कर्मराज सिंह झाला को निलंबित कर दिया है। निदेशालय ने शुक्रवार को जारी उक्त आदेश में चुनाव प्रचार से जुड़ी फोटो और वीडियो साझा करने की शिकायत का उल्लेख किया है। जिसमें उक्त कर्मचारी 16 अक्टूबर से अनुमति के बिना अनुपस्थित था। अब कर्मराज को जयपुर निदेशालय में उपस्थिति देनी होगी।