जैसलमेर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मोहनगढ़ में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9 एवं 11 में समानांतर प्रवेश परीक्षा 2027 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 22 अक्टूबर तक नवोदय विद्यालय समिति के पोर्टल पर निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी। प्राचार्य पवन कुमार बेनीवाल ने बताया कि जैसलमेर जिले के मूल निवासी विद्यार्थी जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले में कक्षा 8 अथवा 10 में अध्ययनरत हैं, वे कक्षा 9 और 11 की प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र हैं।