साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया पर पारी से हार का खतरा है। टीम ने दूसरी पारी में 156 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। वह अब भी साउथ अफ्रीका के स्कोर से 170 रन दूर है। गकेबेरहा में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में कप्तान टेम्बा बवुमा के शतक की बदौलत 9 विकेट पर 425 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिर्फ 99 रन पर सिमट गई। मार्को यानसन ने 5 विकेट झटके। पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका को 326 रन की बढ़त मिली और उसने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ट्रेविस हेड 87 और स्कॉट बोलैंड 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी पारी में कगिसो रबाडा और साइमन हारमर ने 2-2 विकेट लिए हैं। स्टीव स्मिथ के टेस्ट में 11 हजार रन पूरे स्टीव स्मिथ ने पहली पारी में 28 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे कर लिए। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। कगिसो रबाडा ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर निक मैडिन्सन को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद स्कॉट बोलैंड 2 रन बनाकर यानसन का शिकार बने। ट्रैविस हेड भी 14 रन बनाकर LBW आउट हो गए। टीम ने 22 रन तक 3 विकेट गंवा दिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 65 रन पर 6 विकेट गंवाए मार्नस लाबुशेन ने 14 रन बनाए, लेकिन एनरिक नॉर्त्या ने उन्हें साइमन हार्मर के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद स्टीव स्मिथ और मैट रेनशॉ ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े। रेनशॉ 12 रन बनाकर यानसन की गेंद पर आउट हुए। अगली ही गेंद पर एलेक्स कैरी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 65 रन पर 6 विकेट हो गया। कमिंस 10वें शिकार बने स्मिथ ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन वियान मुल्डर ने ब्यू वेबस्टर को 13 रन पर एडेन मार्करम के हाथों कैच करा दिया। स्मिथ भी 28 रन बनाकर मुल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद मिचेल स्टार्क 1 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने। आखिरी विकेट के रूप में कप्तान पैट कमिंस 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुल्डर ने ब्रेट्जके के हाथों कैच कराया। हेजलवुड 2 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी 425/9 पर डिक्लेयर की साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को तीसरे दिन 9 विकेट पर 425 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। कप्तान टेम्बा बावुमा ने गकेबरहा में 179 रन की पारी खेली। मार्को यानसन ने 85 रन बनाए। साइमन हार्मर ने 82 रन का योगदान दिया। ------------------------ दूसरे दिन के खेल की खबर भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में:दूसरे टेस्ट में कप्तान बावुमा ने 179 रन बनाए; मार्को यानसन और साइमन हार्मर की फिफ्टी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। टीम ने तीसरे दिन 9 विकेट पर 425 रन बनाकर पारी घोषित की। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 रन पर 1 विकेट गंवा दिया था। पूरी खबर पढ़ें…