राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान हुआ। बालोतरा की 6 पंचायत समितियों की 266 ग्राम पंचायतों में सरपंचों और वार्ड पंचों के लिए वोट डाले गए। इनमें धोरीमन्ना में सबसे ज्यादा 90.05 प्रतिशत और समदड़ी में सबसे कम 64.81 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले की गुड़ामालानी पंचायत समिति के जुगतानियों की ढाणी बूथ के आगे दो पक्ष में वोटों को लेकर आपस में कहासुनी हो गई जो धक्का-मुक्की में बदल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। कल्याणपुर पंचायत समिति की अराबा ग्राम पंचायत के आदर्श मतदान केंद्र पर वोटर्स के बैठने के लिए व्यवस्था की गई थी। रामजी का गोल, बूथ-71 पर सुबह से मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। गुड़ामालानी के आलपुरा राजकीय स्कूल बूथ पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा ने निरीक्षण किया। वहीं, ग्राम पंचायत करना में चोटिल पैर के बावजूद बुजुर्ग ने व्हीलचेयर पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान प्रतिशत देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS बालोतरा जिले की इन पंचायत समितियों में चुनाव