बालोतरा में 266 ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच पदों के लिए 618 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान गुड़ामालानी उपखंड क्षेत्र के खुडाला मतदान केंद्र पर 113 साल की सोनी देवी ने भी वोट डाला। इधर, गुड़ामालानी पंचायत समिति के जुगतानियों की ढाणी मतदान केंद्र के बाहर वोट डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। 6 पंचायत समितियों में 24 सरपंच निर्विरोध चुने गए बालोतरा जिले की 6 पंचायत समितियों में 24 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें गिड़ा में 3, धोरीमन्ना में 8, गुड़ामालानी में 4, कल्याणपुर में 2 और सिणधरी में 7 सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। समदड़ी पंचायत समिति में कोई भी सरपंच निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ। बालोतरा जिले में पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत पंचायत समिति वार निर्विरोध निर्वाचित सरपंच