मीरपुर में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश की पहली पारी 272 रन पर सिमट गई। जवाब में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। टीम अभी बांग्लादेश से 170 रन पीछे है। तेगनारायन चंद्रपॉल 21 और अमीर जांगू बिना खाता खोले क्रीज पर हैं। दूसरे दिन 59 रन बनाने में बांग्लादेश ने 7 विकेट गंवाए बांग्लादेश ने दूसरे दिन 3 विकेट पर 213 रन से आगे खेलना शुरू किया था। टीम ने दिन के खेल में 59 रन जोड़कर अपने बाकी 7 विकेट गंवा दिए। शादमान इस्लाम ने 105 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 234 गेंदों का सामना किया और 11 चौके लगाए। तौहीद हृदोय ने 42 रन बनाए, जबकि लिटन दास 34 रन बनाकर नाबाद रहे। जोमेल वारिकन ने 5 विकेट लिए वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वारिकन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 53 रन देकर 5 विकेट लिए। शमर जोसेफ ने 41 रन देकर 2 विकेट झटके। जेडन सील्स और जोशुआ बिशप को 1-1 विकेट मिला। कैंपबेल ने अर्धशतक लगाया 272 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही। ब्रैंडन किंग 15 रन बनाकर हसन महमूद की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद जॉन कैंपबेल और तेगनारायन चंद्रपॉल ने पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। कैंपबेल ने 78 गेंदों पर 54 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने आउट किया। कैंपबेल के आउट होने के बाद कवेम हॉज 7 रन बनाकर तैजुल इस्लाम का शिकार बने। इसके बाद चंद्रपॉल ने अमीर जांगू के साथ पारी आगे बढ़ाई।