बांसवाड़ा में कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए शातिर आरोपी राकेश उर्फ गुलिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले 5 दिनों से फरार चल रहा था, जिसे दानपुर थाना पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दबोच लिया। ​वारंट में पकड़ा, कोर्ट से भागा पुलिस के अनुसार 21 साल का आरोपी राकेश उर्फ गुलिया निवासी गढ़ बारी पाड़ा को 30 अप्रैल को वारंट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। उसे कोर्ट में पेश करने ले जाया गया, जहां उसने पुलिसकर्मी का हाथ झटककर कोर्ट परिसर से ही भाग निकला। इसके बाद कोतवाली थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। ​जंगलों में की छापेमारी, MP तक दी दबिश ​एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों दानपुर, अंबापुरा, रायपुर के जंगल और बांसवाड़ा शहर में दबिश दी। ​पड़ोसी जिले जैसे, प्रतापगढ़ के सालमगढ़, घंटाली और पीपलखूंट और ​पड़ोसी राज्य जैसे मध्य प्रदेश के रतलाम और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शहर के माही डेम रोड़ पर छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की कर फिर से दबोच लिया। ​विशेष टीम की रही अहम भूमिका ​इस सफल ऑपरेशन में दानपुर थानाधिकारी लक्ष्मीचन्द के नेतृत्व में गठित टीम का योगदान रहा। विशेष रूप से एएसआई वीरेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल जोरसिंह की भूमिका अहम रही। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है।