बांसवाड़ा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। गुरुवार को जिले के कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। विद्युत विभाग निचला घंटाला जीएसएस से निकलने वाली 11 केवी मुख्य लाइन पर मेंटेनेंस का काम करेगा। विभाग ने लोगों से जरूरी काम पहले ही पूरे करने की अपील की है। इस वजह से रहेगा पावर कट विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, निचला घंटाला जीएसएस से निकलने वाली 11 केवी मुख्य बिजली लाइन का मेंटेनेंस किया जाएगा। लाइन के पास पेड़ों की टहनियां काफी बढ़ गई हैं। तेज हवा या बारिश के दौरान इन टहनियों से बिजली लाइन में फॉल्ट और हादसे का खतरा रहता है। इसी कारण आज टहनियों की कटाई और लाइन का मेंटेनेंस किया जाएगा। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, गुरुवार सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान निचला घंटाला जीएसएस से जुड़े सभी ग्रामीण, रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग ने पहले से तैयारी करने की अपील की विद्युत डिस्कॉम ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे से पहले पानी भरने, मोबाइल और इन्वर्टर चार्ज करने सहित अपने सभी जरूरी काम पूरे कर लें, ताकि सात घंटे के पावर कट के दौरान उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। विभाग ने बताया कि मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी।