बांसवाड़ा में जमीन विवाद में 70 साल के बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी कमलेश और मृतक नरेंद्र दोनों रिश्तेदार है। मृतक आरोपी की बहन का ससुर था। मामला जिले के अंबापुरा थना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 8:45 का है। दोनों के बीच अंबापाड़ा गांव में स्थित एक जमीन को लेकर विवाद था। इधर, इस घना के बाद पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बुजुर्ग के पेट मे चाकू से किए ताबड़तोड़ वार ​अंबापुरा थानाधिकारी निर्णय सिंह ने बताया कि आरोपी कमलेश की बहन की शादी नरेंद्र के बेटे के साथ हुई थी। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रात को शराब के नशे में आरोपी ने नरेंद्र कुमार पर चाकू से पेट में ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र कुमार को परिजनों ने तुरंत बदरेल हॉस्पिटल लने गए। जहां से उसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉसिपटल में रैफर के लिए कहा गया था, लेकिन परिजन उन्हें शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले आए। जहां सुबह 5 बजे इलाज के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई। ​पुलिस ने शुरू की जांच, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज ​घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक का पोस्टमार्टम कार्यवाही कर रहीं हैं। मृतक के बेटे बंसीलाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने कमलेश समेत 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा।