बांसवाड़ा जिले की 4 पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए 314 बूथों पर वोटिंग हुई। शाम 6 बजे औसत 87.42% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 89.43% मतदान नाहरपुरा पंचायत समिति में हुआ। बागीदौरा ब्लॉक के छींच मतदान केंद्र पर मतदान धीमा रहा। लाइन में लगे मतदाताओं ने बताया कि वे एक घंटे से कतार में खड़े हैं। मतदानकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा - कुछ लोग परेशान होकर बिना वोट डाले ही लौट गए। चार पंचायत समितियों में कुल 2,91,893 मतदाता रजिस्टर्ड थे। इनमें 1,47,432 पुरुष, 1,44,458 महिला तथा 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत पंचायत समिति वार मतदाताओं के आंकड़े सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बूथों पर लगी कतारें सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें संवेदनशील बूथों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे।