बांसवाड़ा| मौसम विभाग की ओर से अगले दोनों तक प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं, बांसवाड़ा में बीते सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का खासा असर नजर नहीं आया। तेज धूप और तापमान के कारण दिन आमजन को गर्मी ने परेशान किया। सोमवार को बांसवाड़ा का अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार से तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभा का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा। जिसके बाद 9 अप्रैल से आगामी 3-4 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।