बांसवाड़ा जिला परिषद की 43 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 141 उम्मीदवारों की तस्वीर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद साफ हो गई है। उम्मीदवारों के हलफनामों के विश्लेषण में सामने आया कि इनमें से 15 प्रत्याशियों की घोषित संपत्ति 1 करोड़ रुपए या उससे अधिक है। करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या के मामले में कांग्रेस सबसे आगे है। भाजपा के 6 प्रत्याशी भी इस सूची में शामिल हैं, जबकि भारत आदिवासी पार्टी और एक निर्दलीय उम्मीदवार की संपत्ति भी करोड़ों में है। वार्ड 4 में तीन करोड़पति उम्मीदवार जिला परिषद के वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस की दीप्ति, भाजपा के भूपेंद्र सिंह और निर्दलीय विनोद पाठक चुनाव लड़ रहे हैं। तीनों की घोषित संपत्ति 1 करोड़ रुपए से अधिक है। इनमें कांग्रेस की दीप्ति के पास 8,95,70,238 रुपए की संपत्ति है। भाजपा के भूपेंद्र सिंह ने 3,15,00,000 रुपए और निर्दलीय विनोद पाठक ने 1,33,55,000 रुपए की संपत्ति घोषित की है। करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या में कांग्रेस आगे हलफनामों के अनुसार, करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में कांग्रेस के सबसे ज्यादा 7 प्रत्याशी हैं। भाजपा के 6 उम्मीदवारों की घोषित संपत्ति भी 1 करोड़ रुपए या उससे अधिक है। इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी (BAP) का एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार इस सूची में शामिल है। कांग्रेस के रमेश चंद्र की घोषित संपत्ति 4.69 करोड़ रुपए और कल्पित कुमार की संपत्ति 4.59 करोड़ रुपए से अधिक है। वहीं, भाजपा के भूपेंद्र सिंह ने 3.15 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की है। बांसवाड़ा जिला परिषद के करोड़पति उम्मीदवारों की सूची