बारां में कृषि उपज मंडी की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण बुधवार शाम से शहर में जाम लगा। हॉस्पिटल रोड और कॉलेज रोड पर लोग घंटों फंसे रहे। जाम में एम्बुलेंस भी अटक गईं। मंडी में जिंसों की आवक ज्यादा हो रही है। बुधवार को जिंस का उठाव नहीं हुआ था, इसलिए गुरुवार को नीलामी होनी थी। इसके लिए मंडी प्रशासन ने बुधवार रात 10 बजे से जिंस लेकर आने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मंडी में प्रवेश दिया। मरीज को हाथों में उठाकर अस्पताल ले गए परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शहर के मुख्य बाजार से होकर मंडी पहुंचीं। हॉस्पिटल रोड पर जाम में एम्बुलेंस भी फंस गईं। परिजन हार्ट अटैक के एक मरीज को हाथों में उठाकर अस्पताल ले गए। त्योहारी सीजन के चलते बाजार आए लोग भी जाम में फंसे रहे। खबर के मुताबिक, यातायात पुलिस मौके पर नजर नहीं आई और शहर में रातभर जाम लगा रहा।