बारां में त्योहारी सीजन के लिए स्वास्थ्य विभाग मिलावटखोरों पर सक्रिय है। जिलेभर में खाद्य पदार्थों की जांच कर कार्रवाई हो रही है। विभाग चाहता है कि लोगों को त्योहारों पर शुद्ध और सुरक्षित खाने का सामान मिले। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सीताराम वर्मा ने बताया कि विभाग ने केलवाड़ा में एक्सपायरी सामान पर एक्शन लिया। खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई-मिर्च के सैम्पल लिए, सील कर लैब भेजे। नमूनों में मिलावट पाए जाने पर दुकानदारों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। त्योहारों पर मिठाई, दूध, पनीर, तेल, नमकीन, मिर्च-मसालों की बढ़ती मांग से मिलावट या एक्सपायरी सामान सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। डॉ. वर्मा ने बताया, अभियान पूरे जिले में लगातार चलेगा। विभाग ने लोगों से कहा है, खाने का सामान खरीदते समय पैकिंग, क्वालिटी, एक्सपायरी डेट जरूर देखें। मिलावटी सामान की जानकारी विभाग को दें।