बारां जिले में 147 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए तीसरे चरण का मतदान बुधवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। इस दौरान जिले में 6 पंचायत समिति क्षेत्रों की इन ग्राम पंचायतों में 418 मतदान केंद्रों पर बैलेट पेपर से वोटिंग हुई। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। एरिया मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और गश्ती दल कानून-व्यवस्था पर नजर रख रहे है। मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक है।