बारां में गायत्री परिवार ने वृक्षगंगा अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम किया। रविवार को खेल संकुल में करीब 25 पौधे लगाए गए। इनमें नीम, करंज, पारस पीपल, रुद्राक्ष, चुरेल और इमली जैसे पेड़ शामिल थे। इस कार्यक्रम में दिया गायत्री परिवार, राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान के सदस्य और प्रकृति मित्र शामिल हुए। अभियान से जुड़े शंकरलाल सेन और मुकेश सोनी ने बताया कि पौधारोपण के साथ पुराने पौधों की देखभाल भी जरूरी है। पुष्पदयाल मीणा और अब्दुल गफ्फार खान ने बताया कि अगले चरण में मियावाकी पद्धति से कम जगह में ज्यादा हरियाली के लिए सघन पौधारोपण होगा। इस मौके पर कपिल सोनी, मनोहर नागर, शशांक नंदवाना, आदित्य जैन, डॉ. मुकेश मीणा समेत कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।