बारां जिले में जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधानों के चुनाव की तारीख तय नहीं हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनावों का कार्यक्रम जारी किया, पर बारां के प्रमुख और प्रधान पद इसमें शामिल नहीं। प्रदेश की 37 जिला परिषदों में जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को और प्रधान का चुनाव 27 नवंबर को होगा। बारां, कोटा, श्रीगंगानगर और करौली जिलों के लिए आयोग ने अलग व्यवस्था की। इन चारों जिलों में प्रमुख और प्रधान का मौजूदा कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूरा हो रहा है। इसलिए इनके चुनाव अभी घोषित 4 चरणों के साथ नहीं होंगे। आयोग तारीख बाद में जारी करेगा। हालांकि, बारां में चुनाव नहीं होंगे, ऐसा नहीं। आयोग ने साफ किया कि इन 4 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव तय कार्यक्रम के तीसरे और चौथे चरण के हिसाब से होंगे। बारां में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग प्रदेश के दूसरे जिलों के साथ 4 चरणों में होगी। गिनती 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर की जाएगी।