बारां की कृषि उपज मंडी में बुधवार रात किसानों और सिक्योरिटी गार्डों के बीच विवाद हो गया। मंडी के पीछे वाले गेट पर ट्रैक्टरों की एंट्री को लेकर हुई कहासुनी के बाद गार्डों ने किसानों पर लाठियों से हमला कर दिया। इस मारपीट में 6 किसान घायल हो गए, जिनमें से 2 को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गार्ड लाठियां चलाते दिख रहे हैं। बारां जिला अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई कलूआ राम ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की एंट्री को लेकर किसानों से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस पीड़ितों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई कर रही है। किसान दोषी गार्डों पर सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं।