बारां में स्काउट एवं गाइड, जिला मुख्यालय ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारेडा में कचरा प्रबंधन कार्यशाला रखी। इसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यशाला में अध्यापिकाओं ने छात्रों को गीले और सूखे कचरे को अलग करने, कचरा कम करने, रीसाइकल करने और सही तरीके से निपटाने की जानकारी दी। स्वच्छ और स्वस्थ माहौल के महत्व पर भी बात की गई। इस दौरान निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें छात्रों ने जोश से हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक लक्ष्मण महावर ने की। सी.ओ. गाइड सुनिता मीना और मोहित मीणा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। गाइड कैप्टन निर्मला सिंह ने इसका संचालन किया। आखिर में स्काउट सचिव महेन्द्र कुमार बैरवा ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।