बारां शहर में सोमवार शाम को युवाओं को खेलों के प्रति बढ़ावा देने के लिए पावरलिफ्टिंग बेंच प्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें जिम से जुड़े युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शारीरिक क्षमता व ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में हिन्दू अखाड़ा समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा नेपाली और पावरलिफ्टिंग डिस्ट्रिक्ट सदस्य कुशपाल प्रजापति अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। अतिथियों की मौजूदगी में प्रतियोगिता शुरू हुई। खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला अलग-अलग वजन वर्ग में खिलाड़ियों ने बेंच प्रेस में अपनी ताकत दिखाई। खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह से भाग लिया। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर हिन्दू अखाड़ा समिति अध्यक्ष मुकेश शर्मा नेपाली ने कहा कि खेल सिर्फ शरीर को मजबूत नहीं बनाते, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और अच्छी सोच भी पैदा करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और व्यायाम से अपना भविष्य मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि अगले साल बारां में राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता होगी। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।