बारां| शहर में रविवार शाम हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। शहर में करीब आधे से पौन घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बह निकला और दिनभर की गर्मी के बाद लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ वातावरण में ठंडक घुल गई। रात को भी हल्की सर्दी का अहसास बढ़ा रहा। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यह बदलाव अस्थाई रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में आसमान साफ रहने और दिन का तापमान फिर बढ़ने का अनुमान है। रविवार को हुई बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन यह राहत लंबे समय तक रहने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने और दिन का तापमान फिर बढ़ने के आसार हैं। 22 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से सुबह और देर रात हल्की ठंडक का अहसास बढ़ सकता है। ऐसे में मौसम में दिन और रात के तापमान का अंतर बढ़ेगा। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक के इस बदलाव के बीच लोगों को अपनी दिनचर्या में सावधानी रखनी होगी।