बारां जिले में रविवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और जिले के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। गरज-चमक के साथ हुई इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई इलाकों में अभी भी कटी हुई फसलें खेतों में खुले में पड़ी हैं। वहीं, सोयाबीन, धान और मक्का की फसलें पककर खेतों में खड़ी हैं। अचानक हुई इस बारिश से इन फसलों को नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश जारी रहती है, तो खेतों में पड़ी और खड़ी दोनों ही फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। फसल खराब होने की आशंका से किसान परेशान दिख रहे हैं।