बड़ी सादड़ी के पास स्थित अंबावली गांव में मंगलवार शाम करीब 7 बजे गैस टंकी में लीकेज होने से केलू पोश मकान में आग लग गई। हादसा गिरधारी लाल पुत्र मोतीलाल डांगी के मकान में हुआ। आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार दावा है कि उसे हादसे में करीब 30 हजार रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग घटना की सूचना मिलने पर बड़ी सादड़ी नगर पालिका की दमकल को मौके पर भेजा गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष ममता बाबेल और फायर प्रभारी रवि कुमार के निर्देश पर दमकल टीम तत्काल रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल चालक नाथूलाल मेघवाल और फायरमैन जगदीश सालवी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। समय रहते दमकल टीम के पहुंचने से आग को फैलने से रोक लिया गया।