बाड़मेर कोर्ट ने तीन साल पुराने भाई के मर्डर के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। कोर्ट में 17 गवाह और 32 दस्तावेज और तीन आर्टिकल पेश किए। बहस के बाद अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-2 ने फैसला सुनाया है। तीन साल पहले किया था मर्डर दरअसल, नागाणा थानो इलाके के गंगावास हुडों की ढाणी गांव में 23 अगस्त 2024 को खाना बनाने की बात पर दो सगे भाइयों में आपसी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई (भोमाराम पुत्र पूनमाराम) ने खाट पर सो रहे बड़े भाई (रेंवताराम) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर, कान और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की बॉडी घर के बाथरूम में छिपा दी। हालांकि हमलावर भाई ने ही घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों और रिश्तेदारों को दी। जिसके बाद नागाणा में मामला दर्ज आरोपी रेंवताराम को 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। मामले में एमओबी और मोबाइल एफएसएल टीम को मौके पर भेजकर सबूत जुटाए गए। जांच के बाद कोर्ट में चालान पेश किया गया। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-2 बाड़मेर की न्यायधीश मीनाक्षी मीणा ने फैसला सुनाते हुए आरेापी रेंवताराम पुत्र पूनमाराम निवासी गंगावास हुड्‌डों की ढाणी पुलिस थाना नागाणा को भारतीय न्याय संहिता के तहत दोषी करार दिया गया। कोर्ट ने आरोपी पर 50 हजार रुपए का अर्थदंड भीा लगाया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक माह का साधारण कारावास भुगतान पड़ेगा। 17 गवाह और 32 दस्तावेज बने आधार अनुसंधान पूरा होने के बाद पुलिस ने रेवंताराम के खिलाफ मर्डर का आरोप प्रमाणित मानते हुए कोर्ट में आरोप-पत्र पेश किया गया। ट्रायल के दासैरान अभियोजन पक्ष की ओर से 17 गवाहों के बयान करवाए गए। साथ ही 32 दस्तावेज और तीन आर्टिकल साक्ष्य के रूप में पेश किए गए। दोनों पक्षों की बहस सुनने और सबूतों को अवलोकन करने के बाद कोर्ट ने आरोपी को मर्डर का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले में राज्य पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजन मोहनलाल पूनड़ ने पैरवी की। ----------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… खाना बनाने को लेकर कहासुनी में बड़े भाई का मर्डर:कुल्हाड़ी से सिर और चेहरे पर किए वार, बॉडी को बाथरूम में छिपाया खाना बनाने को लेकर गुरुवार की रात दो सगे भाइयों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने खाट पर सो रहे बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें