बाड़मेर के धोरीमन्ना में वार्ड-5 में वोट मांगने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी के रिश्तेदार को कांग्रेस उम्मीदवार की रिश्तेदार महिला ने थप्पड़ जड़ दिया। विवाद एक-दूसरे पक्ष के वोटरों को बूथ पर ले जाने को लेकर हुआ। वहीं, झुंझुनूं की चिड़ावा नगर पालिका में वोटिंग शुरू होने से पहले निर्दलीय प्रत्याशी अशोक शर्मा पर हमले का आरोप है। कैंडिडेट ने पुलिस को बताया कि तीन बाइक सवारों ने मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया। पूरा वीडियो देखने के लिए कवर इमेज पर क्लिक करें।