बाड़मेर में 6 बच्चों की मां के साथ भाग रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने विवाहिता के 2 जेठ और उनके बेटों को गिरफ्तार किया है। मृतक और विवाहिता के कई सालों से अवैध संबंध थे। लाठी-डंडों से हमले में सिर में चोट लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घटना ग्रामीण थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे की है। पीट-पीट कर मर्डर कर दिया था पुलिस के अनुसार- सांवलोर निवासी तुलछाराम पुत्र मुकनाराम ने ग्रामीण थाना पुलिस को 26 जून को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसके भाई मागाराम उर्फ मांगीलाल पुत्र मुकनाराम को विवाहिता मोरू देवी ने साजिश करके बुलाया। फिर उसके परिवार के सदस्य भीमाराम पुत्र मोहनराम, रावताराम पुत्र बाबुराम, बाबुराम पुत्र देवाराम, मोहनराम पुत्र देवाराम समेत अन्य ने पीट-पीट कर मर्डर कर दिया। घटना के बाद बाड़मेर ग्रामीण थानाधिकारी विक्रमदान चारण मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से सबूत जुटाए। शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। एसपी चूनाराम जाट IPS ने बताया एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में ग्रामीण थानाधिकारी विक्रम चारण के नेतृत्व में टीम बनाई। टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर मर्डर के आरोपी जेठ बेटे भीमाराम पुत्र मोहनराम, रावताराम पुत्र बाबुराम और जेठ बाबुराम पुत्र देवाराम, मोहनराम पुत्र देवाराम निवासी दरुडा पुलिस थाना बाडमेर ग्रामीण को गिरफतार करने में सफलता हासिल की। आरोपियो ने पूछताछ में अवैध संबंधों को लेकर मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया है। प्रकरण में जांच जारी है। -------------------------------------- इससे जुड़ी खबर पढ़ें… शादीशुदा महिला के साथ भाग रहे प्रेमी की हत्या:ससुराल वालों ने पकड़कर पीटा, 3 साल से चल रहा था लव अफेयर बाड़मेर में 6 बच्चों की मां के साथ भाग रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच 3 साल से अवैध संबंध थे। लाठी-डंडों से हमले में सिर में चोट लगने से युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)