बाड़मेर जिले में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को जिला परिषद के 13 और 7 पंचायत समितियों के 109 वार्डों के लिए मतदान हुआ। इस चरण में कुल मतदाता 3,53 लाख वोट थे, इसमें से 2 लाख 57 हजार 232 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और कुल मतदान प्रतिशत 72.82 रहा। मतदान के दौरान एक दंपती अपने एक महीने के बेटे को लेकर पोलिंग बूथ पहुंचा। पति महेंद्र अपनी पत्नी दामिनी और बेटे सुखवीर को साथ लेकर मतदान करने पहुंचे। 100 साल की बुजुर्ग व्हीलचेयर पर पहुंचीं जिले के मोखाब में 100 साल की बुजुर्ग भी मतदान करने पहुंचीं। उनके घरवाले उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर पोलिंग बूथ तक लेकर आए, जहां उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पहले चरण में 69.01% हुआ था मतदान बाड़मेर जिले में पहले चरण के तहत जिला परिषद के 23 वार्डों और 10 पंचायत समितियों के 158 सदस्यों के लिए मतदान हुआ था। उस चरण में 69.01% मतदान दर्ज किया गया था। दूसरे चरण में सात पंचायत समितियों का औसत मतदान 73.39% रहा। पंचायत समितिवार मतदान प्रतिशत