भरतपुर के वैर, भुसावर, नदबई और बयाना पंचायत समिति में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। 252 ग्राम पंचायत में से 155 ग्राम पंचायत में मतदान बैलेट पेपर से हुआ। वोटिंग पूरी होने के बाद सरपंच के लिए शाम 7 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई। देर शाम तक चारों पंचायत समिति में सरपंच के रिजल्ट जारी हो जाएंगे। भुसावर पंचायत समिति में 82.57 प्रतिशत मतदान हुआ। बयाना पंचायत समिति में शाम 6 बजे तक 82.36 प्रतिशत मतदान हुआ। वैर पंचायत समिति में 78.59 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं नदबई पंचायत समिति शाम 6 बजे तक 83.02 मतदान हुआ है। अब तक का कुल मतदान प्रतिशत बयाना बयाना पंचायत समिति में 56 ग्राम पंचायत पर सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोटिंग है। बयाना पंचायत समिति में 1 लाख 77 हजार 60 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। बयाना में बंध बारैठा ग्राम पंचायत से सुषमा पटेल को निर्विरोध सरपंच चुन लिया गया है। सरपंच के साथ पूरी ग्राम पंचायत के वार्ड पंच भी निर्विरोध चुने गए हैं। नदबई वहीं नदबई पंचायत समिति में 42 ग्राम पंचायत पर सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोटिंग हो रही है। नदबई में 1 लाख 40 हजार 4 सौ 77 मतदाता वोटिंग करेंगे। 42 ग्राम पंचायत में 290 प्रत्याशी मैदान में हैं। भुसावर भुसावर पंचायत समिति में 29 ग्राम पंचायत पर वोटिंग हो रही है। 98 हजार 1 सौ 90 मतदाता सरपंच और वार्ड पंच चुनेंगे। 29 ग्राम पंचायत में 277 प्रत्याशी मैदान में हैं। वैर वैर में भी 29 ग्राम पंचायत पर वोटिंग हो रही है। वैर में 1 लाख से ज्यादा मतदाता 29 सरपंच और वार्ड पंच चुनेंगे। 29 ग्राम पंचायत में 215 प्रत्याशी मैदान में हैं। कल देर शाम तक सरपंच का रिजल्ट जारी होगा। 6 नवंबर को उप सरपंच चुना जाएगा।