ब्यावर में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के दूसरे दौर में आज सरपंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। जिले की 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में 642 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। पंचायत समिति रास की ग्राम पंचायत धनेरिया में इंदु देवी पत्नी नरसिंह वैष्णव सरपंच पद पर निर्विरोध चुनी गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कमल राम मीना ने पंचायत समिति के अनुसार अभ्यर्थियों की संख्या बताई। जैतारण की 30 ग्राम पंचायतों में 230, जवाजा की 28 में 179, नरबदखेड़ा की 30 में 181 और रास की 28 ग्राम पंचायतों में 212 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। दोपहर 3 बजे तक 42 फीसदी से ज्यादा मतदान (पंचायत समिति क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत)