भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में वैर थाने के कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। कॉन्स्टेबल पवन कुमार के पास आसूचना की जिम्मेदारी थी। पूर्व विधायक की हत्या से पहले लीज पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। उसके बाद भी कॉन्स्टेबल ने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी। इसी के साथ कॉन्स्टेबल पवन कुमार भौंडा गांव के लोगों से लगातार संपर्क में भी था। एडिशनल एसपी और CO को किया APO कल देर शाम एसपी राजेश मीणा ने कॉन्स्टेबल पवन कुमार को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए थे, वहीं 13 अक्टूबर को वैर SHO धीरेंद्र को निलंबित कर दिया गया था। साथ ही सीओ नीरज कुमार और एडिशनल एसपी प्रेरणा शेखावत को APO किया गया था। पुलिसकर्मियों की लापरवाही की जांच जारी अभी तक पुलिस पूर्व विधायक हत्याकांड में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही और संदिग्ध भूमिका नजर आ रही है। उनपर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। कॉन्स्टेबल ने अधिकारियों को नहीं दी थी सूचना जिस दिन पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या हुई उस दिन भी वैर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। पूर्व विधायक को खेड़ली मोड़ थाना इंचार्ज पवन यादव ने अस्पताल पहुंचाया था। क्योंकि कांस्टेबल पवन यादव ने अधिकारियों को घटना की सूचना नहीं दी थी। ये खबर भी पढ़ें… भरतपुर में पूर्व विधायक हत्याकांड में छठा आरोपी डिटेन:25 टीमें टीमें दे रहीं दबिश, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में तलाश जारी भरतपुर के शुक्रवार को वैर थाना इलाके में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को डिटेन किया है। पढ़ें पूरी खबर…