भरतपुर में गुरुवार को मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन लोगों को अभी भी बारिश का इंतजार है। हालांकि शुक्रवार की सुबह से भरतपुर जिले में बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। हवा नहीं चलने के कारण उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही बारिश हो सकती है। जिले के हलैना इलाके में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। बारिश के बाद हवा भी नहीं चल रही। लोग गर्मी से परेशान हैं। लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। किसानों को फसल के लिए पानी की जरूरत किसानों का कहना है कि खेतों में रबी की फसल बोई हुई है, इसलिए फसल को पानी की जरूरत है। जल्द ही अगर खेतों में पानी नहीं लगा तो, फसल सूख सकती है। पहली बारिश ही खेतों के लिए सबसे फायदेमंद साबित होगी।