भरतपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव शत्रुघ्न तिवारी के खिलाफ एक महिला खिलाड़ी ने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके साथ चेंजिंग रूम में अश्लील हरकत की गई और किसी को न बताने की धमकी दी। महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया सचिव ने उसे धमकी दी कि अगर वह किसी से शिकायत करेगी तो, उसके साथ अच्छा नहीं होगा। अब पढ़िए पूरी रिपोर्ट चेंजिग रूम में की अश्लील हरकत महिला खिलाड़ी चेंजिंग रूम में थी। इस दौरान अकेला पाकर शत्रुघ्न तिवारी ने अश्लील हरकत की। जब खिलाड़ी ने शोर मचाया तो मुंह दबा दिया। शत्रुघ्न तिवारी ने धमकी दी कि अगर भविष्य में मैच खेलना है तो मुझसे बनाकर रखो। घटना के बाद रोते हुए चेंजिग रूम से बाहर निकली खिलाड़ी इसी दौरान दूसरी खिलाड़ी वहीं पर अपनी ड्रेस चेंज करने के लिए पहुंची। दूसरी खिलाड़ी को देखकर शत्रुघ्न तिवारी ने खिलाड़ी को छोड़ दिया। जब खिलाड़ी बाहर आई तो, वहां काम करने वाली एक महिला ने खिलाड़ी से रोने की वजह पूछा तो, खिलाड़ी ने महिला को सारी घटना के बारे में बताया। घटना के बाद खिलाड़ी ने क्रिकेट खेलना किया बंद शत्रुघ्न तिवारी ने खिलाड़ी को धमकी दी कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो, अच्छा नहीं होगा। क्योंकि उसकी ऊपर तक पहुंच है। इस घटना के बाद खिलाड़ी ने क्रिकेट खेलना बंद कर दिया। सभी आरोप बेबुनियाद है इस मामले में भरतपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया- मेरे खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं। वह सभी बेबुनियाद हैं। RCA के चुनाव आने वाले हैं। इसलिए मुझे चुनाव प्रक्रिया से दूर रखने के लिए यह आरोप लगाए गए हैं। इससे पहले भी मेरे खिलाफ कई आरोप लगाए गए थे लेकिन, जांच में वह भी सही नहीं पाए गए। यह मामला 2024 का बताया जा रहा है। 2 साल इस मामले की FIR दर्ज करवाना सवाल उठाता है।